इंग्‍लैंड में करारी हार के बाद टीम इंडिया के डायरेक्‍टर बनाए गए रवि शास्त्री,
(India) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत के लचर प्रदर्शन पर कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने कोच डंकन फ्लेचर को लगभग दरकिनार करते हुए पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को टीम निदेशक नियुक्त किया जबकि गेंदबाजी कोच जो डावेस और क्षेत्ररक्षक कोच ट्रेवर पैनी को भी आगामी वनडे श्रृंखला से ‘ब्रेक’ दे दिया। टेस्ट श्रृंखला में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद बोर्ड पर ठोस कदम उठाने का दबाव था। बीसीसीआई ने इसके साथ ही पूर्व खिलाड़ियों संजय बांगड़ और भरत अरूण को सहायक कोच तथा आर श्रीधर को क्षेत्ररक्षक कोच नियुक्त करके टीम प्रबंधन में आमूलचूल बदलाव किया है। फ्लेचर टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे लेकिन यह बदलाव स्पष्ट संकेत हैं कि उनके पर कतर दिए गए हैं और 25 अगस्त से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में शास्त्री निदेशक की भूमिका निभाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।