वेस्टइंडीज श्रृंखला से पहले कोच डंकन फ्लेचर की हो सकती है छुट्टी
(India) बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘डंकन के पास कोई अधिकार नहीं बचे हैं। रवि फैसले करेंगे और डंकन को भी यह बात अच्छी तरह पता है। इस समय सहायक स्टाफ में उनकी कोई पसंद नहीं है और डंकन को पीछे हटना होगा। अगर डंकन वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली घरेलू श्रृंखला से पूर्व जाना चाहेंगे तो बोर्ड उन्हें नहीं रोकेगा।’ अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या फ्लेचर ने पद छोड़ने के संकेत दिए हैं तो उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई ने उन्हें पर्याप्त संकेत दिए हैं कि उनकी जरूरत नहीं है।’ अधिकारी ने कहा, ‘रवि और महेंद्र सिंह धोनी रणनीति बनाने से जुड़े होंगे। संजय (बांगड़) खुद को साबित कर चुके हैं और टीम के युवा सदस्यों को जानते हैं। मौजूदा तेज गेंदबाजों ने एनसीए में अरूण के मार्गदर्शन में सीखा है। तो आप मुझे बताइए कि डंकन क्या योगदान देंगे। अगर वे इशारों की बात समझ सकते हैं तो वह इस्तीफा दे सकते हैं और इसे स्वीकार कर लिया जाएगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।