(India)
लीमैन ने हाल में भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुए टेस्ट मैच के बारे में पूछने पर कहा, ‘पिछले दो टेस्ट मैचों में वहां का विकेट काफी अच्छा रहा है। ओवल में, मुझे याद नहीं कि इस तरह की पिच पिछले 50 या 60 साल में आस्ट्रेलियाई टेस्ट मैच के लिये बनायी गयी हो, इसलिये यह खुद में काफी दिलचस्प है।’ उन्होंने ‘द आस्ट्रेलियन’ से कहा, ‘मेरे विचार से, मैं अगले साल इस तरह के विकेट की उम्मीद करता हूं।’ आस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब अगली श्रृंखला शुरू होगी तो आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को इसी तरह की घास वाली पिच मिलेगी जिस पर भारत को रविवार को समाप्त हुई पांच मैचों की श्रृंखला में पस्त किया गया था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने पिछले महीने भारत और इंग्लैंड के बीच लार्डस पर हुए टेस्ट मैच की पिच का वीडियो क्लिप ट्वीट किया था, ‘क्या हमें कृपया अगले सत्र में इसी तरह की पिच मिलेगी? यह देखिये। यह लार्डस की पिच है। आपका क्या कहना है?’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।