(DELHI, India)
महिला कांग्रेस के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर पिछली संप्रग सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की नकल करने का आरोप लगाया और इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि इतना कुछ करने के बावजूद कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन लोकसभा चुनाव हार गया क्योंकि जनता को झूठे वादे करके गुमराह कर दिया गया। चुनावी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के पहले इतने बड़े आयोजन में सोनिया गांधी ने कहा कि हमने इतना कुछ किया लेकिन उसके बाद भी जनता भ्रमित हो गयी क्योंकि कुछ लोगों ने जाल बिछाया हुआ था। हमारा काम, हमारी उपलब्धियां एक तरफ धरी रह गयीं और झूठे सपने दिखाने वाले आगे निकल गए। राजीव गांधी की 70वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण कांग्रेस नेता की उन दो प्राथमिकताओं में से एक है जिसे उन्होंने पार्टी का महासचिव बनने के बाद से ही आगे बढ़ाया था।
सोनिया ने कहा कि उनका मानना था कि अपनी आधी आबादी को अनेदखा कर कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।