(India)
गावस्कर ने कहा, उसने आगे बढ़कर अगुवाई की। उसने मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी की। उसने उदाहरण पेश किया। अगर उसके उदाहरण से पूरी टीम ने सीख नहीं ली तो मुझे नहीं लगता कि आप कप्तान को दोषी ठहरा सकते हो। मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कोई विकल्प है और मैं उसे ही कप्तान बनाये रखने का समर्थन करूंगा। बीसीसीआई ने आज पूर्व भारतीय ऑल राउंडर संजय बांगड़ और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज भरत अरूण को शास्त्री के अंतर्गत सहायक कोच बनाया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने कोचों, सहायक कोचों की नियुक्ति की है जिन्हें भारतीय क्रिकेट में सचमुच काफी दिलचस्पी है, उन्हें किसी व्यवसायिक हित में दिलचस्पी नहीं है। उनका असर पड़ेगा। लेकिन ध्यान रहे कि यह तुरंत नहीं होगा। इसलिए आपको थोड़ा और धैर्य बरतना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।