(DELHI, India)
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के साथ महिला कार्यकर्ता जुड़ जाएं तो मोदी को समंदर तक पहुंचा देंगे। अय्यर ने कांग्रेस के महिला सम्मेलन में कहा कि अगर देश की महिलाएं कांग्रेस से जुड़ जाएं तो मोदी की गांधीनगर वापसी तय है। हम उन्हें समंदर तक पहुंचा दें तो बहुत अच्छा है। लोकसभा चुनाव में करारी हार और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं मिलने से बौखलाए कांग्रेस नेता अब मोदी के खिलाफ बदजुबानी पर उतर आए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके साथ गांव की महिलाओं के साथ काम करने को तैयार हूं, गरीब तबके से आने वाली इन महिलाओं ने दिखा दिया है कि वे सार्वजनिक काम करना चाहती हैं। ऐसी महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा तो मोदी जी को कल तक गांधीनगर वापस जाना होगा, वहां से आगे समुंदर तक पहुंचा दें तो बहुत अच्छा। कांग्रेस नेता ने सफाई और शौचालय को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा और उनके वादे को झूठे वादे करार दिया। उधर, अय्यर के बयान को बीजेपी ने हास्यास्पद, आपत्तिजनक और शर्मनाक करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऎसे ही बयानों से कांग्रेस पार्टी खुद समुंदर में समा गई है। गौरतलब है कि मणिशंकर अय्यर ने चुनाव से पहले भी मोदी पर विवादित बयान दिया था जिसे मोदी ने चुनावी हथियार के रूप में अख्तियार किया। मणिशंकर ने कहा था कि मोदी 21 वीं सदी में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, लेकिन अगर वो चाय बेचना चाहते है तो हम इसका इंतजाम करवा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।