(DELHI, India)
नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं पर बासित ने कहा कि उनके देश के अनुसार पिछले साल जुलाई से ले कर अब तक भारतीय सैनिकों ने कथित रूप से 57 सीजफायर उल्लंघन किए जिसके लिए पाकिस्तान ने विरोध जताया था। बासित ने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच की 25 अगस्त की वार्ता रद्द करने का भारत का कदम एक झटका है, लेकिन इससे दोनों पड़ोसियों को कश्मीर मुद्दा हल करने से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने यहां ‘फॉरेन कारेस्पांडेंट्स क्लब’ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछले दो दिनों के दौरान कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के साथ अपनी मुलाकात को सही ठहराया और कहा कि उन्होंने अलगाववादी नेताओं के साथ बातचीत कर किसी प्रोटोकोल का उल्लंघन नहीं किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।