अमेरिकी ओपन क्वालीफाईंग के पहले दौर में हारे सोमदेव
(India) विश्व में 143वें नंबर और क्वालीफाईंग में 24वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव को अमेरिका के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले अर्नेस्टो एस्कोबेडो से एक घंटे से भी कम समय में 3-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ समय से खराब फार्म में चल रहे सोमदेव 2009 से लगातार अमेरिकी ओपन के मुख्य ड्रा में खेलते रहे हैं। वह इस बीच 2009 और 2013 में दूसरे दौर तक भी पहुंचे थे जो वर्ष की इस आखिरी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। लेकिन विश्व में 509वीं रैंकिंग के 18 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी की तेजतर्रार सर्विस का इस भारतीय के पास कोई जवाब नहीं था। कोर्ट 17 पर खेले गये दिन के पहले मैच में एस्कोबेडो ने सोमदेव को अपनी सर्विस और फोरहैंड में ही उलझाये रखा। दोनो के बीच रैलियां भी देखने को मिली लेकिन एस्कोबेडो ने इन पर नियंत्रण रखा और सोमदेव को बेसलाइन तक सीमित रखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।