(India)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ब्रेयरली ने एक अखबार में अपने कालम में लिखा कि भारत ने टेस्ट श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन किया हालांकि उसकी गेंदबाजी उर्जावान बनी रही और कुछ अवसरों पर उसके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चार में से तीन टेस्ट मैचों में जिनमें लार्डस मैच भी शामिल है जिसे भारत ने जीता था, की पिचें इंग्लैंड के अनुकूल और भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के हिसाब से तैयार की गई थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उनका दूसरे विभागों जिसमें स्लिप का क्षेत्ररक्षण भी शामिल है, काफी खराब रहा।’’ ब्रेयरली ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने कौशल और साहस के साथ बल्लेबाजी की। वह भारतीय बल्लेबाजों में सबसे उपर रहा। लेकिन उसकी विकेटकीपिंग टेस्ट स्तर की नहीं है और मुझे लगता है कि उसकी कप्तानी भी इस स्तर की नहीं है।’’ इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने भारत की चयन को लेकर अनिमियतता की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लगता है कि टीम रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर समझदार और तर्कसंगत फैसले करने में सक्षम नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘बिन्नी ने तीन टेस्ट मैच खेले लेकिन साफ दिख रहा था कि कप्तान उसे गेंदबाज नहीं मानता और वह मैदान में अलग थलग पड़ा रहा।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।