(DELHI, India)
पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने चव्हाण के इस निर्णय पर चुटकी लेते हुए यह नसीहत भी दी कि जनता में मोदी की अपार लोकप्रियता के चलते कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को हीन भावना का शिकार नहीं होना चाहिए। हरियाणा में हाल में मोदी की एक सभा में वहां के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की हूटिंग होने के बाद कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मोदी के साथ मंच साझा नहीं करने के कांग्रेस के निर्णय पर शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस मोदी के मंच को नजरअंदाज करने का फैसला कर सकती है लेकिन वह सुशासन और विकास के मंत्र की अनदेखी कैसे करेगी। शाहनवाज ने कहा कि ऐसा लगता है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां के कांग्रेस के मुख्यमंत्री हीन भावना से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसके चलते वे संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन नहीं करें। पार्टी के अन्य नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता में मोदी की लोकप्रियता को सही बताते हुए कहा कि कांग्रेस को खुश करने के लिए अब भाजपा यह तो नहीं कर सकती कि वह जनता से अपने मन की भावना सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने को मना करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस तरह की नकारात्मक राजनीति उसकी मदद नहीं करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।