(India)
बांग्लादेश के 9 विकेट पर 217 रन के जवाब में एक समय वेस्टइंडीज के पांच विकेट 34 रन पर उखड़ गए थे। इसके बाद पोलार्ड ने 89 और रामदीन ने 74 रन की पारी खेली। उनके बीच छठे विकेट के लिये 145 रन की साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 40वें ओवर में जीत दर्ज की। बांग्लादेश के लिये मध्यम तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन ने 51 रन देकर चार विकेट लिये। इससे पहले सलामी बल्लेबाज अनामुल हक के करियर के तीसरे शतक की मदद से बांग्लादेश ने नौ विकेट पर 217 रन बनाये। अपना 20वां मैच खेल रहे हक ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 109 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में 138 गेंदें खेली तथा 11 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।