खेल के लिए अच्छी है बिलियर्ड्स प्रीमियर लीग : आडवाणी
(India) हाल ही में रिकार्ड दसवां विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने कहा कि महाराष्ट्र बिलियर्ड्स और स्नूकर संघ की पहल को मील के पत्थर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बीपीएल अच्छी शुरूआत है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसे और टूर्नामेंट आयोजित किये जाएंगे।’ उन्होंने ग्लास्गो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रूपेश शाह, अशोक शांडिल्य, देवेंद्र जोशी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘टीम चैम्पियनशिप में अतिरिक्त दबाव रहता है क्योंकि आप अपने लिये नहीं बल्कि टीम के लिये खेलते हैं। लेकिन जब आपके पास रूपेश, शांडिल्य, जोशी जैसे खिलाड़ी हों तो बेहतरीन संयोजन बन जाता है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।