इंग्लैंड में जन्मे 30 साल के चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे खुशी है कि इंडियन सुपर लीग में सचिन तेंदुलकर की केरला ब्लास्टर्स टीम ने मुझे खरीदा। डेविड जेम्स के साथ खेलने को लेकर रोमांचित हूं।’ केरला ब्लास्टर्स के मारकी खिलाड़ी सह प्रबंधक और इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर डेविड जेम्स ने चोपड़ा को टीम में लिये जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘इंग्लिश फुटबॉल में खेलने के उनके अनुभव के मद्देनजर चोपड़ा हमारी पहली पसंद थे। वह उस टीम का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं जिसके सह मालिक सचिन तेंदुलकर हैं। वह भारतीय फुटबॉल में सुधार और अकादमियों की स्थापना करना चाहते हैं।’ पहले दौर में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी फ्रांसीसी डिफेंडर बर्नार्ड मेंडी थे जिन्हें चेन्नई टीम ने 80000 डालर में खरीदा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।