(DELHI, India)
वित्त मंत्री जेटली ने पर्यटन मंत्रियों की इस बैठक कहा, 'दिल्ली में रेप (निर्भया कांड) की एक छोटी वारदात को दुनियाभर में दिखाया गया और जहां तक वैश्विक पर्यटन (ग्लोबल टूरिज़्म) का सवाल है, तो हमें इससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।' हालांकि अपने बयान पर मचे हंगामे के तुरंत बाद सफाई देते हुए जेटली ने कहा है, 'मेरे बयान को गलत तरीके से समझा गया। रेप की घटना को छोटी घटना बताने की मेरी कोई मंशा नहीं थी और न ही मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का था। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे इसके लिए खेद है।' वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस बय़ान पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा है, मोदी जी! आप तो भाषण देते थे कि रेप की घटना से आपका माथा शर्म से झुक जाता है। अब जेटली जी की हरकत से आपको कुछ शर्म आती है क्या? कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने इसे 'बेवकूफाना और भयानक' बयान की संज्ञा देते हुए कहा कि अरुण जेटली को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।