(India)
प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए मुक्केबाज जय भगवान के नाम की विवादास्पद अनुशंसा को कपिल देव की अगुवाई वाली चयन समिति ने अंतिम रूप दिया था, जिसने कल दोबारा बैठक की थी और मूल 15 खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक जिजि थामसन भी इस समिति का हिस्सा थे, उन्होंने कहा था कि पैनल ने समीक्षा बैठक में सात एथलीटों पर चर्चा की लेकिन सर्वसम्मति से सहमति जताई कि इसमें किसी बदलाव की जरूरत नहीं है। खेल मंत्रालय ने इसके बाद पैनल द्वारा अनुशंसित सभी एथलीटों के नाम को मंजूरी दे दी, जिसके लिए सम्मान कार्यक्रम 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। विवाद तब शुरू हुआ जब चयन समिति ने 12 अगस्त को हुई बैठक में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी मुक्केबाज मनोज की जगह जय भगवान को चुना। इसके कारण समिति को दोबारा बैठक करनी पड़ी और उसने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया। भगवान के अलावा 20 वर्षीय स्क्वाश खिलाड़ी अनाका अलनकामोनी के नाम के सूची में शामिल होने पर भी भंवे तन गयी जबकि हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने तो पैनल की आलोचना भी की कि उसने उनके द्वारा सिफारिश किए गए सात खिलाड़ियों की अनदेखी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।