इंडिया टूडे ग्रुप और हंसा रिसर्च के ताजा सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा के चुनाव कराए गए तो मोदी सरकार को बीते लोकसभा से भी बड़ा जनादेश मिलेगा, सर्वे के मुताबिक जनता मोदी सरकार से इतनी खुश है कि बीजेपी अकेले दम पर 300 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगी, रिसर्च के सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो बीजेपी को 32 सीटों का फायदा होगा और वह 314 सीटें जीत सकती है, आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने तमाम रिकार्ड तोड़ते हुए 282 सीटों पर कमल लहराया था, मोदी के चमत्कार से एनडीए को भी फायदा मिलेगा, अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए 19 सीटों के फायदे के साथ 354 सीटें जीत सकती है,
बीजेपी का वोट शेयर भी काफी बढ़ जाएगा, रिसर्च के मुताबिक बीजेपी के वोट शेयर में 9 फीसद का इजाफा होगा,
कांग्रेस के लिए परेशानी की बात यह है कि उसके वोट शेयर में मामूली बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन सीटों में घाटे का चौका लग जाएगा, यानी कांग्रेस की सीटें 44 से घटकर 40 हो जाएंगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।