(DELHI, India)
आप ने इस मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन को हटाए जाने की मांग की। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चतुर्वेदी को हटाए जाने पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि क्या इसी तरह मोदी सरकार देश से भष्टाचार को खत्म करने वाली है। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र से सवाल किया कि किन वजहों से ऐसा कदम (सीवीओ को हटाने) उठाया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का वास्तविक एजेंडा सामने आ गया है। आप नेता ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को हटाने की मांग की थी। केजरीवाल ने आज इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने यह भी दोहराया कि हर्षवर्धन इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर ईमानदार अधिकारियों को उनका काम सही तरीके से नहीं करने देने का आरोप लगाया है। हालांकि, हर्षवर्धन ने चतुर्वेदी को हटाए जाने का यह कहते हुए बचाव किया कि वह पद के लिए ‘योग्य नहीं’ थे और उनका स्थानांतरण ‘सामान्य’ है। आप ने आरोप लगाया कि वर्धन ईमानदार अधिकारी को उनका काम करने से हतोत्साहित कर रहे हैं और मनमाने तरीके से उनको पद हटाया गया है क्योंकि सीवीओ का कार्यकाल चार साल के लिए था और वह जून 2016 में खत्म होता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।