समारोह में हूटिंग के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हुड्डा
(DELHI, India) समझा जाता है कि हुड्डा ने अपने राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। तीन दिन पहले हरियाणा के कैथल में मोदी की उपस्थिति वाले एक कार्यक्रम में भीड़ द्वारा हूट किए जाने पर हुड्डा काफी नाराज हुए थे। बाद में उस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा था कि भविष्य में वह ऐसे किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
गौर हो कि कांग्रेस ने दावा किया था कि विपक्षी मुख्यमंत्रियों की हूटिंग के पीछे ‘सुनियोजित साजिश’ है। वहीं, पार्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नागपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कार्यक्रम में हिस्सा न न लेने के निर्णय को उचित ठहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भीड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद क्षुब्ध कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ ऐसे आयोजनों का वह बहिष्कार करेंगे। मोदी द्वारा हरियाणा में एक राष्ट्रीय राजमार्ग की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में हुड्डा को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जैसे ही वह भाषण देने के लिए उठे, वहां मौजूद भीड़ ने उनके और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।