(India)
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इस सीरीज के दौरान एक और वाकये की काफी चर्चा हुई और अभी भी जारी है। सीरीज के दौरान कथित तौर पर विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का इंग्लैंड में आपस में मिलना-जुलना और कोहली के कैरियर की सबसे खराब फॉर्म की काफी चर्चा हो रही है। इस मामले में टीम मैनेजमेंट की तरफ से भी एक अधिकारी ने नाराजगी जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर रहे सुनील देव ने देश वापस लौटने के बाद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सुनील देव ने साफ तौर पर इशारा किया है कि विराट कोहली के खराब फॉर्म का कारण कहीं ना कहीं उनकी निजी जिंदगी ही रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंग्लैंड दौरे के दौरान व इससे पहले भी न्यूजीलैंड दौरे पर भी साथ देखे गए थे। सुनील के मुताबिक ये भारतीय सभ्यता का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स को दौरों पर जरूर ले जाते हैं लेकिन हमारी सभ्यता अलग है। भारतीय समाज ऐसे दौरों पर गर्लफ्रेंड की इजाजत नहीं देता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।