जेटली के बयान के बाद भाजपा में भी दो फाड़ दिखाई देने लगी है। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने जेटली के बयानों की निंदा की है। हालांकी आजाद ने जेटली का नाम तो नहीं लिया। लेकिन उनके चेहरे से और बोलने के तेवर से यह साफ झलक रहा था कि वो जेटली से नाराज है। आजाद ने कहा कि मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं। बलात्कार कभी भी छोटा मामला नहीं हो सकता। हम सभी अपनी मां के पेट से पैदा हुए और मां का स्थान बहुत बड़ा होता है। इसलिए मैं ऐसे स्टेटमेंट की निंदा करता हूं और हम सभी को अपनी जुबान संभाल कर बात करनी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।