आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उनका एक नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला है। आप ने कहा है कि 24 अगस्त को दिल्ली के किराड़ी में होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री की रैली में बीजेपी नेता केजरीवाल पर हमले की योजना बना रहा है। पार्टी ने अपने इस आरोप का आधार एक न्यूज चैनल के स्टिंग को बनाया है। इस स्टिंग में एक बीजेपी विधायक के करीबी लोकेश नाम के व्यक्ति ने कबूल किया है कि वह किराड़ी रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर हमले की योजना बना रहा है। पार्टी नेता आशुतोष ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी दीपक मिश्रा से मुलाकात की है. उन्होंने पुलिस को वह वीडियो भी दिखाते हुए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. इससे पहले केजरीवाल पर दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर भी हमला कर चुका है. ऑटो ड्राइवर ने एक रोड शो के दौरान केजरीवाल को थप्पड़ जड़ दिया था. बाद में ऑटो ड्राइवर ने भी माना था कि वह किसी के बहकावे में आ गया था. आप ने तब भी इस हमले का आरोप बीजेपी पर ही मढ़ा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।