विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार जम्मू के दौरे पर आ रहे हैं। चुनावों से पहले शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी में पूर्व सांसद लाल सिंह समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल होंगे। जम्मू में पहले दिन शाह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा करेंगे। दूसरे दिन कठुआ में रैली में शिरकत करेंगे। इसमें पूर्व सांसद लाल सिंह और अन्य लोग भाजपा में शामिल होंगे। दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। बीजेवाईएम के जिला प्रधान अजय वेद ने बताया कि शाह ने लोकसभा चुनाव में यूपी में नया इतिहास रच दिया और वह जम्मू-कश्मीर में भी नई सुबह की शुरुआत करेंगे। शाह का जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर 2.30 बजे पहुंचेंगे। वह गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।