बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। मायावती ने मोदी के तीन महीने के कार्यकाल को निराशाजनक बताया और कहा कि अब तक देश में अच्छे दिन नहीं आए हैं। मायावती ने ये भी कहा कि मोदी की सरकार में देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है। मोदी की सरकार के साथ साथ मायावती ने यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार पर भी हमला बोलते हुए ये दावा किया कि यूपी में अगली सरकार बीएसपी की ही बनेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।