गृह मंत्री राजनाथ का आदेश, पाकिस्तान को दो मुंहतोड़ जवाब
(DELHI, India) इस दौरान राजनाथ ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आईबी के अधिकारियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डायरेक्टर जनरल के साथ मुलाकात की। बैठक में खुफिया रिपोर्ट पर विचार किया गया। गृह मंत्री ने इसके बाद बीएसएफ के डीजी से पाक की तरफ से हो रही गोलाबारी का जवाब देने के लिए कहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी गृ‍ह मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की। बैठक में पाकिस्तान की ओर से हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर बातचीत हुई। पाक‌िस्तान की ओर से शनिवार रात 10 बजे से आरएसपुरा और अरन‌िया के फारवर्ड पोस्टों पर भीषण गोलाबारी की जा रही है। हालांक‌ि सीमा से सटे गांवों को पहले से खाली करवा लेने के कारण क‌िसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।