(India)
मेहमान टीम डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से 45 ओवर में 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 106 रन के स्कोर से वापसी कर जीत दर्ज की। मकसूद ने 73 गेंद में 89 नाबाद रन बनाये। शाहिद अफरीदी ने तेज गेंदबाज नुआन कुलशेखरा की गेंद पर प्वांइट पर विजयी चौका जड़ा। लसिथ मलिंगा ने 62 रन पर आलम को पवेलियन भेजा, तब अंतिम तीन ओवर में जीत के लिये 22 रन बचे थे। लेकिन मकसूद और अफरीदी ने पाकिस्तान को जीत दर्ज करने में मदद की। श्रीलंका ने बादलों भरे हालात में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सात विकेट पर 275 रन बनाये, लेकिन उनकी पारी में अंतिम छह ओवरों में बारिश के कारण मैच 50 ओवर से 45-45 ओवर का कर दिया गया। सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 49 रन बनाये लेकिन कोई अन्य शीर्ष क्रम बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका, जिसके बाद मकसूद और आलम ने मैच पाकिस्तान के पक्ष में किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।