(India)
इस 17 वर्षीय स्कूली छात्रा ने 15 मिनट 28.36 सेकेंड में दूरी पार करके अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने लगभग छह सेकेंड से अपने पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने इसी साल जून में 15 मिनट 34.23 सेकेंड का पिछला रिकॉर्ड बनाया था। लेडेस्की ने शनिवार को 400 मीटर फ्रीस्टाइल में तीन मिनट 58.57 सेकेंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस स्पर्धा में भी उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को ही 0.49 सेकेंड के अंतर से तोड़ा था। इस किशोरी के नाम पर अब 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर के विश्व रिकॉर्ड हैं। वह अमेरिका की लंबी दूरी की धाविका जेनेट इवान्स के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर एक समय में तीन विश्व रिकार्ड दर्ज हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।