वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करने उतरेगी टीम इंडिया
(India) एक तरफ तो टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार के बाद नई शुरुआत करने और पुरानी प्रतिष्ठा वापस हासिल करने उतरेगी वहीं दूसरी तरफ उसे अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए टीम के संतुलन पर भी ध्यान देना होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाला विश्व कप अब सिर्फ छह महीने दूर है और भारतीय टीम अब से जो भी वनडे खेलेगी वह 2011 में जीते खिताब की रक्षा की तैयारी मे उठाया गया कदम होगा। टीम इंडिया के पास विश्व कप से पहले तीन वनडे सीरीज में अपने खिलाड़ियों को परखने का मौका है। यह सीरीज यहां इंग्लैड के खिलाफ, स्वदेश में वेस्टइंडीज के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज होंगी। भारतीय चयनकर्ताओं ने पहले ही टीम का खाका तैयार कर लिया है और 17 सदस्यीय टीम उनके विचारों की झलक है। संजू सैमसन और कर्ण शर्मा की टीम में मौजूदगी दर्शाती है कि टीम में एक अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज और संभावित तीसरे स्पिनर गेंदबाज और ऑलराउंडर को शामिल करने पर विचार चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।