बिहार की 10 में से 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, 4 लालू-नीतीश के खाते में भी
(BIHAR, India) 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस के महागठबंधन को 8 सीटों के आए परिणाम में 4 पर जीत मिली है, जबकि बीजेपी ने 4 पर कामयाबी हासिल की है, हालांकि तीन पार्टियों का गठबंधन शेष सीटों पर आगे चल रहा है,
इनको मिली जीत
1. पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर जीतीं
2. बेल्लारी से कांग्रेस के गोपालकृष्ण जीते
3. नरकटियागंज से बीजेपी उम्मीदवार रश्मि वर्मा जीतीं
4. मोहिउद्दीनगर से आरजेडी उम्मीदवार जीते
5. मध्य प्रदेश की आगार सीट से बीजेपी के गोपाल परमार जीते
6. जाले सीट पर जेडीयू के ऋषि मिश्रा जीते
7. मोहनिया सीट पर बीजेपी के निरंजन राम जीते
8. छपरा से आरजेडी उम्मीदवार रंधीर सिंह की जीत
9. हाजीपुर में बीजेपी उम्मीदवार जीते
10. बांका से बीजेपी उम्मीदवार जीते

पंजाबः पटियाला कांग्रेस की परनीत के नाम
पंजाब में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर को 23 हजार 836 वोटों से जीत मिली है. उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी अकाली दल के उम्मीदवार भगवान दास जुनेजा को हराया.
वहीं, तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल के उम्मीदवार जीत मोहिंदर सिंधु ने कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी को 46,642 वोटों से हरा दिया है.
देश भर में महागठबंधन की तैयारी करेंगे शरद यादव-बिहार उपचुनाव में जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन को मिली सफलता से उत्साहित शरद यादव ने कहा है कि बीजेपी को रोकने के लिए अब देश भर में महागठबंधन करेंगे,
बीजेपी के शाहनवाज हुसैन ने बिहार में पार्टी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'ये सही है कि दो ऐसे नेता, जो एक दूसरे के खिलाफ आक्रोश रखते थे, एक हुए और रिजल्ट उनके पक्ष में आए हैं, इस गठबंधन को अगले चुनाव में हम गंभीरता से लेंगे.'
हालांकि शाहनवाज ने जोर देते हुए कहा, 'ये वोट नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं था, ये राज्य का चुनाव था और जिम्मेदारी हम सब अपने कंधों पर लेंगे, ये कैसा गठबंधन है जिसकी नीति और नेता तय नहीं है.'


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।