भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 1947, 1965 और 1971 के युद्धों के शरणार्थियों की सभी समस्याओं को केंद्र द्वारा समयबद्ध तरीके से सुलझाया जाएगा। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद जम्मू कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर पहुंचे शाह ने रविवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।
शाह दिल्ली से दो दिन की यात्रा पर रविवार अपराह्न पहुंचे। शाह का भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनकी यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शाम को शाह ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक की और राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जहां इसका 87 में से कम से कम 44 सीटें जीतने का उद्देश्य है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।