मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए युवराज सिंह के पिता को मिली जमानत
(India) टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को पंचकूला कोर्ट ने जमानत दे दी है। पार्किंग को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था। शहर के सेक्टर-2 में रहने वाली योगराज की बहन और उनके पड़ोसियों में रविवार रात पार्किंग को लेकर मारपीट हो गई थी। बताया जाता है कि जब योगराज को गिरफ्तार किया गया तो वह समझौते के मकसद से थाने गए थे। पंचकूला के डीसीपी राहुल शर्मा के मुताबिक, उन्‍हें आईपीसी की धारा 323 यानी किसी से मारपीट करने, अनाधिकृत प्रवेश करने और धमकाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बताते चलें कि धारा 323 में आरोप सिद्ध होने पर दोषी को अधिकतम एक साल की सजा और जुर्माना या दोनों एक साथ हो सकते हैं। योगराज के साथ उनके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया था। मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष की ओर से भी एक व्यक्ति को कस्टडी में लिया गया। पुलिस अभी दोनों पक्षों की और से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।