यूएस ओपन में कैरोलिना-क्रिस्टीना से होगा सानिया-कारा का मुकाबला
(India) पुरूष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व लिएंडर पेस और डेविस कप विजेता रोहन बोपन्ना करेंगे। पेस और उनके चेक जोड़ीदार राडेक स्तीपनेक छठीं वरीयता पर हैं और वे अपने पहले दौर में इतालवी सिमोन बोलेली तथा फाबियो फोगनिनी से मुकाबला करेंगे। बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार ऐसाम उल हक कुरैशी 13वीं वरीयता पर हैं और वे डेनियल ब्रैक्सियाली तथा एंडरीस सेप्पी के खिलाफ उतरेंगे। भारत की तरफ से पुरुष एकल में कोई भी प्रतिस्पर्धा में नहीं है क्योंकि सोमेदव क्वालीफाइंग चरण के पहले दौर में हार गए, जबकि युकी भांबरी और सनम सिंह दूसरे दौर में पराजित हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।