(DELHI, India)
पुलिस ने आज इस आशय की जानकारी दी है। पुलिस उपायुक्त विनय राठौर ने कहा कि कल रात उत्तर पूर्वी मुम्बई से भाजपा के सांसद सोमैया के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, धारा 353 और धारा 506 के तहत नवघर थाने में एफआईआर दर्ज की गई । डीसीपी ने कहा कि सोमैया की कथित तौर पर नवघर थाने में पुलिस इंस्पेक्टर सावंत मुंडे से गर्मागरम बहस हो गई थी और उन्होंने 21 अगस्त को इसके बाद हथापाई की। भाजपा नेता उस दिन अपने सहयोगी को छुड़ाने के लिए थाने गए थे जिन्हें गैर कानूनी ढंग से एकत्र होने के संबंध में इस वर्ष अप्रैल में दर्ज मामले के संबंध में बुलाया गया था। गैर कानूनी ढंग से एकत्र होने से संबंधित मामला भाजपा के साथ राकांपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।