नये लोकपाल नियम जल्द अधिसूचित होंगे
(DELHI, India) आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग विधि मंत्रालय के साथ सलाह मशविरा करके नये नियमों को अंतिम रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि सर्च समिति को लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के पद के लिए डीओपीटी द्वारा मुहैया कराई गई सूची से बाहर के लोगों के नाम की सिफारिश करने की शक्ति मिलने की संभावना है। इन नामों पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली चयन समिति विचार करती है। वर्तमान नियमों के अनुसार, आठ सदस्यीय सर्च समिति का काम संभावितों की सूची तैयार करना है जिस पर चयन समिति विचार करती है। अभी इस सर्च समिति को डीओपीटी द्वारा दिये गये पैनल में से ही संभावितों को चुनना होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।