राष्ट्रपति से मिलीं शीला दीक्षित
(India)
केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित इस्तीफे के कयासों के बीच सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलीं। शीला ने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। इस्तीफा देने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मिलना उनका कर्तव्य है। शीला ने कहा, कि मैं जब भी दिल्ली में रहती हूं, तो राष्ट्रपति से जरूर मिलती हूं। ये पूछे जाने पर कि क्या राज्यपालों पर इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला जा रहा है, शीला ने कहा, कि आप खुद ही अपने सवाल का जवाब दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के 26 मई को पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक सात राज्यपाल सरकार के इशारे पर इस्तीफा दे चुके हैं।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।