संघर्षविराम उल्लंघन : भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की बैठक आज
(DELHI, India) भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ हर मंगलवार को हॉटलाइन पर बात करते हैं। इस दौरान वे नियंत्रण रेखा एवं अन्य क्षेत्रों के पास दोनों बलों के बीच के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं। थलसेना सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान भारतीय पक्ष लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए इस पर अपना विरोध दर्ज करा सकता है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास 95 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया है जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 25 दफा संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है। रक्षा मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन का भारत प्रभावी एवं ठोस जवाब दे रहा है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।