चार राज्यों के राज्यपाल के नाम फाइनल, कल्याण सिंह होंगे राजस्थान के राज्यपाल
(DELHI, India) इसके तहत बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल होंगे, जबकि वजूभाईवाला कर्नाटक के, विद्यासागर राव महाराष्ट्र और मृदुला सिन्हा गोवा के राज्यपाल होंगे, गृह मंत्रालय ने राज्यपालों के नाम की सूची राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेज दी गई है, इस बीच केरल की राज्यपाल शीला दीक्ष‍ित ने भी सोमवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, समझा जा रहा है कि शीला की यह मुलाकात मोदी सरकार की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत यूपीए कार्यकाल में नियुक्त किए गए राज्यपालों को हटाने की कवायद जारी है, इससे पहले रविवार को मिजोरम तबादला होने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने इस्तीफा दे दिया था, गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार ले लिया है


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।