(India)
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम को कुछ वनडे मैचों में जीत दर्ज करनी चाहिए नहीं तो वह अगले साल आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन को लेकर असंमजस की स्थिति में रहेगी। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की श्रृंखला के संदर्भ में कहा, ‘यदि आप लगातार मैच हारते हो तो फिर आप यह नहीं जानते कि आपका टीम संयोजन क्या होगा। यदि आप जीतते हो और खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की करते हैं तो फिर टीम को लेकर आपकी सोच बेहतर होती है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।