वनडे: रामदीन और ब्रावो के 258 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ
(India) रामदीन ने 169 और ब्रावो ने 124 रन बनाये। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 258 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 338 रन बनाये। वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिये किसी भी विकेट की यह सबसे बड़ी साझेदारी है जबकि उनका स्कोर पांचवां सर्वोच्च स्कोर है। तीन दिन पहले ग्रेनाडा मैच में सिर्फ 70 रन पर आउट होने वाली बांग्लादेश टीम ने जवाब में आठ विकेट पर 247 रन बनाये। तामिम इकबाल (55) और कप्तान मुशफिकर रहीम (72) ने तीसरे विकेट के लिये 99 रन जोड़े लेकिन टीम को चमत्कारिक जीत नहीं दिला सके। तामिम को 22वें ओवर में सुनील नारायण ने आउट किया। वेस्टइंडीज के लिये रवि रामपाल ने 29 रन देकर चार विकेट लिये। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिये रामदीन ने अपनी 121 गेंद की पारी में 11 छक्के और आठ चौके लगाये । उन्होंने वनडे क्रिकेट में किसी कैरेबियाई खिलाड़ी की तीसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी के ब्रायन लारा के रिकार्ड की बराबरी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।