शीला दीक्षित ने केरल के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा
(DELHI, India) राजनाथ सिंह से उनकी मुलाकात मात्र चार मिनट ही चली थी। जिसके बाद से यह कहा गया था कि शीला दीक्षित अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं। साथ ही कहा गया था कि दीक्षित सोमवार को राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि शीला दीक्षित ने ऎसी किसी भी खबर से साफ इंकार कर दिया था। एनडीए के सत्ता संभालने के बाद शीला दीक्षित इस्तीफा देने वाली सातवीं राज्यपाल हैं। शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जो मेरा दिल कह रहा था, वही मैंने किया। साथ ही आगे की योजनाओं के बारे में कहा कि अभी मैंने इस्तीफा दिया है, इस्तीफे के स्वीकार होने के बाद आगे के बारे में बताऊंगी। गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा के नेताओं ने दीक्षित को पद से हटाने की पहले भी मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वे दिल्ली में सीएम के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रही हैं। पहले भी ऎसी खबरें आई थी कि उनसे इस्तीफा मांगा गया है, लेकिन दीक्षित ने ऎसी किसी भी खबर के लिए मना कर दिया था।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।