(India)
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने हाल ही में कहा था कि उनकी टीम अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर सकती है। लेकिन स्वान ने भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे बारिश से रद्द होने के बाद बीबीसी रेडियो के टेस्ट मैच स्पेशल कार्यक्रम में कहा कि सीमित ओवरों के मैचों में इंग्लैंड बाकी टीमों से काफी पीछे है। उन्होंने कहा, यदि वह (कुक) मानता है कि इंग्लैंड विश्व कप जीत सकता है तो मैं बहुत बड़ा देशभक्त हूं लेकिन हमारी ऐसी संभावना नहीं लगती है। सलामी बल्लेबाज कुक की वनडे टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अधिकतर का मानना है कि उनका पारंपरिक रवैया टेस्ट क्रिकेट के अनुकूल है तथा वनडे क्रिकेट में इसके लिये खास जगह नहीं हैं जहां शीर्ष क्रम में बिग हिटर्स का दबदबा रहता है। स्वान ने कहा, मैं कुक को चाहता हूं लेकिन मेरा मानना है कि युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए जो मैदान पर चारों तरफ करारे शाट जमा सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।