(India)
इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेआजी कर रहा था तो मिचेल जॉनसन ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद सीधे कमेंट्री बॉक्स के शीशे से जा टकराई। गेंद लगने के बाद शीशे में दरार आ गई और शीशे के कुछ टुकड़े नीचे गिर गए। जॉनसन के इस कारनामे के बाद कमेंट्री कर रहे नील मांथोर्प और पॉमी म्बाग्वा हक्का-बक्का गए। म्बांग्वा ने अपने ऊपर आकर गिरे शीशे के टुकड़ों को नीचे गिराया तो मांथोर्प ने कमेंट्री चालू रखी और दर्शकों को इसकी जानकारी दी। शॉन पॉलक ने ट्वीट किया और लिखा कि, हरारे में मिचेल जॉनसन ने कमेंट्री बॉक्स से हमारे मैच देखने के व्यू को खराब कर दिया। साथ ही उन्होंने शीशे की फोटो भी पोस्ट की। जॉनसन ने मैच में 20 रन बनाए। इससे पहले मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी प्रदर्शन किया और कंगारू टीम का स्कोर 350 तक पहुंचाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।