सक्रिय राजनीति में लौट सकती हैं शीला दीक्षित
(India)
केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद शीला दीक्षित सक्रिय राजनीति में लौट सकती है। दिल्ली में खोया जनाधार हासिल करने के लिए कांग्रेस अगले चुनाव में शीक्षा दीक्षित को दारोमदार सौंप सकती है। हालांकि शीला दीक्षित ने खुद दिल्ली की सियासत में लौटने को लेकर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पद छोड़ने के बाद अब वे खुलकर इस बारे में बात करेंगी। वैसे सियासत में उनकी नई पारी को लेकर साफ संकेत मिल चुके हैं। पिछले सोमवार को कांग्रेस भवन में कई स्थानीय नेताओं ने शीक्षा दीक्षित के साथ बंद कमरे में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में शीक्षा दीक्षित को एक बार फिर से दिल्ली चुनाव में जान डालने की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर चर्चा हुई।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।