(DELHI, India)
देशवासियों को इस अवधि में किए गए कार्यों के बारे में बताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम से कम दस अहम मंत्रालयों को निर्देश जारी किया है। गौर हो कि मोदी कैबिनेट ने बीते 26 मई को शपथ ग्रहण किया था। पीएम ने मंत्रालयों को यह निर्देश दिए हैं कि अब तक उठाए गए कदमों और कार्यों के बारे में जनता को अवगत करवाएं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर दस मंत्रालयों से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने एवं अब तक किए गए कार्यों के बारे में जनता को बताने को कहा है। अब तक जिन मंत्रालयों को यह निर्देश दिए गए हैं, उनमें वित्त, मानव संसाधन विकास, महिला एवं बाल विकास, भूतल परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता मामले, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय शामिल हैं। गौर हो कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों से कहा था कि सौ दिन का एक्शन प्लान तैयार करें और जनहित को ध्यान में रखकर कदम उठाएं।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।