राजनाथ सिंह के बेटे के बारे में खबरें ‘सफेद झूठ’: पीएमओ
(DELHI, India) प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आज जारी बयान में कहा गया कि यह बयान पिछले कई हफ्ते से मीडिया के एक वर्ग में प्रधानमंत्री के उल्लेख, और कुछ मंत्रियों के आचरण तथा गृह मंत्री के बेटे के कथित कदाचार की खबरों के संदर्भ में है। इसमें कहा गया कि ये खबरें सफेद झूठ, प्रेरित, दुर्भावनापूर्ण चरित्र हनन तथा सरकार की छवि खराब करने का प्रयास हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह बयान मीडिया के एक वर्ग में चल रही उन खबरों के परिप्रेक्ष्य में आया है जिनमें कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह ‘मंत्रिमंडल के एक सहयोगी’ और ‘पार्टी प्रतिद्वंद्वी’ द्वारा फैलाई जा रही उन अफवाहों से नाखुश हैं जिसमें कहा जा रहा है कि कथित कदाचार के लिए उनके बेटे को प्रधानमंत्री द्वारा फटकार लगाई गई है। पीएमओ के बयान में कहा गया कि जो लोग ऐसी अफवाहें फैलाने में लगे हैं वे राष्ट्र हित को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हैं।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।