(DELHI, India)
अक्तूबर में मध्यप्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेशकों को आकर्षित करने यहां आए शिवराज ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह प्रश्न ही नहीं उठता है। पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी हमारे मार्गदर्शक और दार्शनिक हैं।’ गौरतलब है कि भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव की पहल के तहत कल वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और जोशी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता वाले शीर्ष निर्णय करने वाले निकाय संसदीय बोर्ड में स्थान नहीं दिया गया था। हालांकि, वाजपेयी, आडवाणी और जोशी को नये पांच सदस्यीय ‘मार्गदर्शक मंडल’ में शामिल किया गया। चौहान ने कहा, ‘वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को बनाने में अपना पूरा जीवन खपा दिया और वे हमारे मार्गदर्शक और दार्शनिक हैं। उनके कारण ही लाखों पार्टी कार्यकर्ता बने । भविष्य में भी सरकार और संगठन उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेगा।’
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।