(India)
फिंच ने साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ दो शतक जड़े थे और आज उन्होंने 102 रन की शतकीय पारी खेली। फिलिप हयूज और जार्ज बेली ने अर्धशतक बनाकर उनका पूरा सहयोग किया। फिंच ने पहले विकेट के लिए स्पिनर नाथन ल्योन की जगह टीम में शामिल किए गए हयूज के साथ 92 रन की भागीदारी निभाई और इसके बाद उन्होंने बेली के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज नियमित रूप से अपनी लाइन एवं लेंथ से चूकते रहे, वेन पार्नेल ने सात ओवरों में 66 रन लुटाये। लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने हयूज को 51 रन पर आउट किया और इसके बाद मिशेल मार्श को पवेलियन भेजा। लेकिन फिंच और बेली ने अपनी भागीदारी के दौरान सात रन प्रति ओवर रन जुटाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।