(DELHI, India)
वह चाहती है कि मंत्री का परिवार उसे घर की बहू के रूप में स्वीकार करे। मैत्रेया ने मीडिया से यह भी कहा कि दोनों की शादी के साक्ष्यों के तौर पर वह जल्द ही एक वीडियो सीडी जारी करेंगी। हालांकि गौड़ा परिवार का कहना है कि दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। कार्तिक की बुधवार को किसी अन्य लड़की से सगाई होने के कुछ घंटे बाद ही मैत्रेया नाम की अभिनेत्री ने कार्तिक के खिलाफ रेप, विश्वासघात और धोखेबाजी का मामला दर्ज कराया है। रविंद्रनाथ टैगोर थाने में पुलिस ने धारा 376, 420 और 406 के तहत रेल मंत्री के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर पुलिस आयुक्त एम.एन. रेड्डी का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मैत्रेया की शिकायत के मुताबिक कार्तिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाए हैं। वह कार्तिक को 8 मई 2014 से जनाती है। कार्तिक से मैत्रेया की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और कार्तिक ने शादी का झांसा देकर उससे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मैत्रेया ने कहा कि पहले उसने उसके साथ अनौपचारिक रूप से शादी की और उसके बाद उससे संबंध बनाए। मैत्रेया ने कहा कि कार्तिक के माता-पिता को उन दोनों के रिश्ते की जानकारी है। कार्तिक उसे अपने घर भी ले गया था और अपने माता-पिता से मिलवाया भी था। लेकिन उसकी मां ने कार्तिक की पत्नी के रूप में उसे स्वीकार करने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्होंने उसके लिए छह साल पहले ही कोई दूसरी लड़की पसंद कर ली थी। इसके बाद भी कार्तिक ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर उससे शादी करेगा। लेकिन कुछ समय से वह उससे दूरी बनाने लगा था।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।