बेटे को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाया गया : सदानंद गौड़ा
(DELHI, India) जब गौड़ा से उनके बेटे कार्तिक के खिलाफ कुछ समय तक कन्नड़ मॉडल और अभिनेत्री रही युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कानून अपना काम करेगा। मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करूंगा।’ गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘यह एक निजी मामला है। यह झूठी शिकायत है। मैं यहां एक मंत्री के रूप में हूं।’ महिला ने कल दावा किया था कि उसकी शादी मंत्री के बेटे से हुई है। महिला की ओर से यह दावा कार्तिक की एक अन्य महिला से सगाई के दिन किया गया। कल कार्तिक की यह सगाई कोडागु जिले के कुशालनगर में हुई थी।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त एम.एन. रेड्डी ने कहा कि ‘महिला ने रविन्द्रनाथ टैगोर पुलिस चौकी में सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक गौड़ा के खिलाफ कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने और उसे धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई थी।’

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।