मेहंदी पूजन और सिंजारा आज ,,,,मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में विशेष श्रृंगार,,,
(Amber, Jaipur) गणेश चतुर्थी महापर्व के तहत आज मेहंदी पूजन और सिंजारा मनेगा। मोतीडूंगरी, गढ़ गणेश सहित सभी गणेश मंदिरों में गणपति को सिंजारे की मेंहदी लगाई जाएगी। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में शृंगार के लिए सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पट बंद रहेंगे। गणेश चतुर्थी की मंगला आरती अर्द्धरात्रि बाद होगी। भक्तों के दर्शनों के लिए 5 कतार मंदिर में आने की और 6 लाइनें मंदिर से वापस जाने की होंगी। निशक्तजनों व वृद्ध जनों के लिए विशेष रिक्शे लगाए जाएंगे। इसके पश्चात मेहंदी वितरण होगा। गणपति को स्वर्ण मंडित मुकुट धारण कराकर चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। मेहंदी पूजन के बाद रंगीन आतिशबाजी की जाएगी। इससे पहले बुधवार को गणेशजी को 1.25 किलो से 251 किलो तक के मोदकों की झांकी सजाई गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।