‘अफवाहबाज’ कौन है, यह पता लगाना खोजी पत्रकारों का काम: राजनाथ सिंह
(DELHI, India) पुत्र पंकज को लेकर उठी अफवाहों का कल दिल्ली में स्वयं राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से सख्ती से हुए खंडन करने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षापूर्ण ‘जन-धन योजना’ का शुभारम्भ करने के लिए आज यहां पहुंचे सिंह ने इस संबंध में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि अफवाहबाज कौन है, यह पता लगाना आप सब खोजी पत्रकारों का काम है। सिंह से पूछा गया था कि उनके विरुद्ध उठी अफवाह के पीछे पार्टी के लोग हैं अथवा कौन, यह किसकी साजिश हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस बारे में किसी व्यक्ति अथवा नेता विशेष पर संदेह जताने से बचते हुए दो टूक कहा कि आप लोग खोजी पत्रकार हैं, आप लोग पता लगाइये कि अफवाहबाज कौन हैं। उन्होंने धन जन योजना को गरीबों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें अर्थव्यवस्था में सक्रिय रुप से भागीदार बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।